अध्यात्म में अंधभक्ति का कोई स्थान नहीं होता।
सच्चा आध्यात्म जागृति, अनुभव, अनुशासन और समर्पण का मार्ग है। यहाँ केवल बाहरी दिखावा या भीड़ का अनुसरण नहीं, बल्कि भीतर की चेतना का जागरण आवश्यक होता है।
ईश्वर की इच्छा और गुरु की आज्ञा के बिना साधक आगे नहीं बढ़ सकता, क्योंकि आध्यात्म केवल ज्ञान नहीं ऊर्जा, संस्कार और आत्मपरिवर्तन की यात्रा है। इसलिए शिष्य के लिए कुछ नियमों का पालन आवश्यक माना गया है, जैसे —
सत्य और ईमानदारी
संयम और धैर्य
गुरु के प्रति श्रद्धा, पर विवेक सहित
अहंकार का त्याग
सेवा और करुणा
मन, वचन और कर्म की शुद्धता
नियमित साधना और ध्यान
जो शिष्य इन नियमों को अपनाता है, वही भीतर से परिवर्तन अनुभव करता है।
अंधभक्ति व्यक्ति को निर्भर बना सकती है, पर सच्चा अध्यात्म आत्मा को जागृत कर स्वतंत्र बनाता है।
कबीर ने भी संकेत दिया था
“गुरु कुम्हार शिष्य कुम्भ है, गढ़ि-गढ़ि काढ़े खोट।
अंदर हाथ सहार दे, बाहर मारे चोट॥”
अर्थात सच्चा गुरु शिष्य को तोड़ता नहीं, बल्कि उसके दोष मिटाकर उसे योग्य बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *