जब मैं मरा तो तू में मिला, और तू तो है ही वो। जिस रोज़ यह ज्ञान हुआ, उस पल बचा न कोई। न मैं रहा, न तू रहा, न मिलन की कोई आस, जिसे खोजता रहा उम्र भर, वो निकला मेरे ही पास। मैं मिटा तो पर्दा उठा, हर तरफ़ वही नज़र आया, जिसे समझा था दूर कहीं, वो रूह में समाया। अब किसको पुकारूँ, किससे कहूँ अपनी बात, जब पुकारने वाला ही मिट गया, और वही रह गया साथ। यही फ़ना का मर्म है—न पाने वाला, न पाया जाने वाला; बस वही, जो सदा से था, है और रहेगा।
बरसात की पहली फुवार
बरसात की पहली फुवार कुछ इस तरह





