ना मैं, ना तू—अगर कुछ शेष है, तो बस समर्पण है। और जब समर्पण करने वाला भी मिट जाए, समर्पण का भाव भी विलीन हो जाए, तब न पाने वाला बचता है, न पाने की चाह। न शिष्य रहता है, न अपनी सत्ता का अभिमान। तब जो शेष रहता है, वही वो है।
जहाँ ‘मैं’ मिटा, वहाँ ‘तू’ प्रकट हुआ; जहाँ ‘तू’ भी मिट गया, वहाँ अद्वैत का बोध हुआ। यह समर्पण की पराकाष्ठा है—जहाँ साधक कुछ पाने नहीं जाता, बल्कि स्वयं के मिटने में उस परम सत्ता को अनुभव करता है।
न मैं रहा, न तू रहा, न समर्पण का भान।
जो कुछ था, सो तू ही था—यही फकीरी का ज्ञान।
बरसात की पहली फुवार
बरसात की पहली फुवार कुछ इस तरह





