तेरे दर पे आकर शीश झुकाना ही बहुत नहीं, अपने मैं को मिटाकर, स्वयं को तुझमें समर्पित कर दे। सिर्फ़ माथा टेकने से कहाँ मिलता है रूह को सुकून, अपने मन, अपनी इच्छा, अपना हर अभिमान तुझे सौंप दे। फिर देख तेरी रहमत का कैसा रंग चढ़ता है, जब तू अपनी नहीं करता, तब उसका हुक्म चलता है। न कोई शर्त रहे, न पाने की चाह, न खोने का डर, बस गुरु के चरणों में छोड़ दे अपने जीवन की डोर। फिर देख, तू कहाँ रहता है और वह कहाँ नहीं होता—जब शिष्य स्वयं को सौंप देता है, तो समर्पण में गुरु ही गुरु होता है।
बरसात की पहली फुवार
बरसात की पहली फुवार कुछ इस तरह





