दीवानगी की हद इश्क़ है, और इश्क़ अगर ख़ुदा से हो जाए, तो इंसान ख़ुद को भी भूल जाता है। फिर न पाने की चाह रहती है, न खोने का डर, न दुनिया की परवाह और न अपनी हस्ती का गुमान। बस एक ही धुन रह जाती है—जिसे चाहा है, उसी में फ़ना हो जाना। इश्क़ की आख़िरी मंज़िल ख़ुदा को पाना नहीं, बल्कि अपनी ‘मैं’ को मिटाकर ख़ुदा की याद में इस क़दर डूब जाना है कि आशिक़ और माशूक़ के बीच का फ़र्क़ ही मिटने लगे। यही सूफ़ियों की फ़ना है—जहाँ ज़ुबान पर इश्क़ नहीं, रूह में इश्क़ उतरता है; सजदा केवल माथे से नहीं, पूरे वजूद से होता है। जब इश्क़ इबादत बन जाए, समर्पण साँस बन जाए और ख़ुदा की याद दिल की धड़कन बन जाए, तब दीवानगी भी इबादत है और ख़ामोशी भी दुआ।
बरसात की पहली फुवार
बरसात की पहली फुवार कुछ इस तरह





