Category: Vachan

जब कोई शिष्य पूर्ण गुरु के द्वारा दिक्सित हो कर ज्ञान प्राप्त कर शिक्षित हो ध्यान या समाधि की उच्च अवस्था मे अनाहद के प्राप्त करने के बाद समाधि में अपने को केंद्रित कर ध्यान मग्न हो जाता है ओर अपने अस्तित्व को भूल।जाता है ओरध्यान की उच्च अवस्था मे पहुच कर एकाग्र हो जाता है यहां से उसकी एक ओर यात्रा शुरू होती है वो है अनंत तब वो इस विराट ब्रह्मांड यानी अनंत की यात्रा पर चलता है जहाँ उसे दिव्य प्रकाश व ऊर्जा अलोकिख संसार जहाँ उच्च स्तर की उन आत्माओ से मुलाकात ओर मार्गदर्शन मिलता है जो गुरु के द्वारा नहि दिया होता है गुरु के गुरु व अन्य आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाली दिव्य आत्माये वहां आकर मार्ग दर्शन करती है और शिष्य को अपने गुरु से आगे ले जाने के लिए प्रेरित करती है इसीलिए गुरु जब शिष्य बनाते है तो कहते है उनके जैसा नही उनके गुरु के जैसा बने और आत्मा अनंत के सफर में ये ज्ञान प्राप्त करतीहै ब्रह्मांड से जब शिष्य साधना में अनंत की यात्रा,अपनी स्थुल शरीर की जगह सूक्ष्म शरीर या आत्मा के द्वारा” करती है जिसमे गुरु सहायक होता है तब आत्मा इस आकाश के ऊपर अनंत की यात्रा तीर की तरह से करती है और ऐसे वेग से ऊपर के लोको का सफर करती है जो।कल्पना से बाहर होता है मैं मानता हूं कि मेरायह वाक्य स्वयं में एक गूढ़ दर्शन को समेटे हुए है। इसे अलग-अलग स्तरों पर समझा जा सकता है। इसे हम चरणबद्ध रूप से समझ सकते हैं: पहला जिसमे . ब्रह्मांड से आरंभ होकरबाह्य ब्रह्मांड का विराट स्वरूप तारों से भरे आकाश, अनगिनत ग्रह-नक्षत्र व मनुष्य को अपनी सीमाओं का आभास कराता है।इस विराटता को देखकर जिज्ञासा जागती है क्या इसके अलावा और भी ब्रह्मांड है जो मैंने नही देखा उसे जानू ओर ये भी की मैं कौन हूँ? क्या मेरा इस ब्रह्मांड से किसी जन्म का कोई गहरा संबंध है जिसके कारण मुझे ये देखने को मिला या साधना से या गुरु की मेहर से मैं इस स्तर परपहुँच गया हूं पर जो मैंअनुभव कर रहा हुक्या यह सब केवल भौतिक है या पूर्ण आध्यात्मिक और इसके पार कुछ ओर है जिसे मैं नही जानता हूं या मेरी साधना अधूरी है या मुझे ओर ज्ञान हासिल करना है इसके लिये साधना की ओर जरूरत होती है जो मुझे भीतर की ओर गहन साधना में ले जाये जिससे मेरा अधूरा ज्ञान पूरा हो मुझे मंजिल।मिल जाये अभी मुझमे जो कमी है वह साधना के द्वारा पूर्ण हो जाये या गुरु की विशेष कृपा मुझे मिले इस जिज्ञासा से प्रेरित होकर शिष्य ओर साधना करता है जिसमे ध्यान, आत्मचिंतन, भक्ति, ज्ञान या कर्म के मार्ग पर चल कर उच्चतम शिखर को पाना होता है इसी को सोच वो विचार में मग्न रहता है कि क्या करूँ की मनजिल मुझे साधना या गुरु की।कृपा से जल्द से जल्द इसी जन्म में मिल जाये और मैं काबिल बन सकू मैं जानता हूं कि ये साधना एक अंतर्मुखी यात्रा है जिसमे भौतिक संसार की इच्छाएं व इंद्रियों को पीछे छोड़कर या उस पर नियंत्रण कर मन को स्थिर करना होता है, जब शिष्य का मन माया (भ्रम) की परतों को हट जाता है, तब वह साधना के दौरान उस अवस्था में स्वत् ही साक्षी भाव में प्रवेश कर जाता है।यहां आत्मा के द्वारा यह जान लेता है कि।वह चेतन तत्व जो न शरीर है, न मन, न बुद्धि —बल्कि जो सबका साक्षी है, सदा अचल और पूर्ण है वह है परमात्मा रूप में गुरु जिसने इस स्तर पर मुझे पहुचाया है यहां मेरीआत्मा ही साधक है, इस अवस्था मे पहुच शिष्य या प्राणी को अनंत की प्राप्ति — अद्वैत की अनुभूति होती है जब ये साधना परिपक्व हो जाती है, तो आत्मा और ब्रह्म में कोई भेद नहीं रहता।इस अवस्था मे ब्रह्मांड, साधक, और साध्य — सब एक ही ब्रह्म में लीन हो जाते हैं।मेरी सोच के अनुसार ओर पिताजी के बताए ज्ञान के अनुसार यही है “अनंत की यात्रा” — जो वास्तव में गति नहीं, बल्कि स्वरूप की पहचान है।।अहं ब्रह्मास्मि” — मैं ही ब्रह्म हूँ।”ओर ये ही समस्त ब्रह्म ही ब्रह्म है। मैं इसमे लय हु नमन

Read More

योग साधना में जब हम किसी योगी की साधरण अवस्था या साधना करते हुवे उसकी नाक के पास अपना हाथ स्पर्श करते है तो हमे लगता है की वो स्वास ले ही नही रहा है और गहराई से इसे अनुभव करते है तो लगता है स्वास बहुत ही धीमी गति से चल रहा है ये इस बात को संदर्भित करता हैं, जो मुख्य रू प से ध्यान, और समाधि की उच्च अवस्थाओं से जुड़े हैं। हम अगर इस बात को खोजे तो इनका वर्णन राजयोग, में मिलता है। मैंने स्वम् ने अनुभव किया है कि स्वास समाधि की उच्च अवस्था मे जहा कोई बोध नही रहता उस अवस्था मे समाधि में स्वास की गति अति धीमी रहती है है जो योगी की श्वास की अत्यंत सूक्ष्म और नियंत्रित अवस्था को दर्शाती है। यह तब होता है जब योगी ध्यान साधना में इतना निपुण हो जाता है कि उसकी श्वास अत्यंत धीमी, सूक्ष्म और लगभग स्थिर हो जाती है ये राज योग में होता है यह ध्यान साधना की सर्वोच्च अवस्था है जिसे हम निर्बीज समाधि या शून्यता में स्थिरता को कहते है यह अवस्था गुरु के द्वारा दी गई ऊर्जा से अनाहद उतपन्न हो फिर सारे शरीर मे अनुभव हो एकाग्रता की चर्म अवस्था है यानी शून्यता महसूस होने की व अपने अस्तित्व को खोने के बाद आती है जब मैं का अस्तित्व खत्म हो तो यानी गुरु रूपी ईश्वर का अस्तित्व शिष्य में बन जाता है या उतपन्न हो जाता है इस अवस्था मे जहाँ श्वास स्वतः इतनी सूक्ष्म हो जाती है कि वह बाहरी स्तर पर लगभग रुक-सी जाती है।सामान्यतः यह ध्यान या समाधि की गहरी अवस्था में अनुभव होता है, जब मन और प्राण एकाग्र होकर स्थिर हो जाते हैं। तो स्वास की गति इतनी कम हो जाती है कि वह नाक से केवल दो अंगुल की दूरी तक ही प्रभावी रहती है। यह प्राण की सूक्ष्मता और नियंत्रण का प्रतीक है।इसे प्राप्त करने के लिये गुरु के समक्ष ध्यान करना सादगी से जीवन जीना विकार रहित होना और स्वम् के अस्तित्व को मिटा कर साधना में लय रहना ओरध्यान साधना नादानुसंधान स्तिथ होना जब योगी का चित्त जब पंच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) के स्थूल रूप से ऊपर उठकर सूक्ष्म आकाश तत्व में लीन होता है, तब यह अवस्था स्वाभाविक रूप से प्राप्त होती है।वायु तत्व को छोड़ आकाश तत्व से स्वास लेनायह एक आध्यात्मिक अवस्था है, जहाँ योगी की चेतना वायु तत्व (प्राण का स्थूल रूप) से ऊपर उठकर आकाश तत्व (सूक्ष्म और सर्वव्यापी चेतना) में प्रवेश करती है।आकाश तत्व से स्वास का अर्थ:यहाँ “श्वास” का अर्थ केवल भौतिक श्वास नहीं, बल्कि प्राण-शक्ति का सूक्ष्म प्रवाह है, जो चेतना के साथ एकीकृत हो जाता है।आकाश तत्व सर्वव्यापी, असीम और स्थूल तत्वों से परे होता है। जब योगी इस अवस्था में पहुँचता है, उसकी चेतना स्थूल शरीर और प्राण से ऊपर उठकर आकाश तत्व में लीन हो जाती है।इस अवस्था में योगी का श्वास इतना सूक्ष्म हो जाता है कि वह बाहरी वायु पर निर्भर नहीं रहता। यह समाधि की वह अवस्था है जहावस्तु तत्व का विलीन होना:”वस्तु तत्व” से तात्पर्य पंच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु) के स्थूल रूप से है। जब योगी ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से इन स्थूल तत्वों को पार कर जाता है, तब केवल आकाश तत्व (चेतना का शुद्ध रूप) रह जाता है।इस अवस्था में भूख, प्यास, और अन्य शारीरिक आवश्यकताएँ समाप्त हो जाती हैं, क्योंकि योगी की चेतना शरीर से परे आत्मा या ब्रह्म में लीन हो जाती है।”तू ही तू रहता है” का अर्थ:यह योग की परम अवस्था, निर्विकल्प समाधि या ब्रह्मानंद को दर्शाता है, जहाँ योगी का अहंकार (स्वयं का बोध) और विश्व का भेद मिट जाता है। केवल शुद्ध चेतना या ईश्वर (तू) ही रह जाता है।इस अवस्था में योगी स्वयं को विश्व के साथ एकरूप अनुभव करता है, और कोई द्वैत (दो का भाव) नहीं रहता , विशेष रूप से आज्ञा चक्र और सहस्रार चक्र, जो आकाश तत्व से संबंधित हैं। इनसे रहता है पर गुरु मार्गदर्श इस तरह की उच्च अवस्था को प्राप्त करने के लिए एक सिद्ध गुरु का मार्गदर्शन आवश्यक है, क्योंकि यह प्रक्रिया जटिल है। ओर गुरु के द्वारा ही उसकी रहम पर मिलती है इसके लिए शिष्य का आज्ञाकारी ओर नेक चलल मोह माया से दूर विकार रही सय्यमी होना व आसन सिद्ध होने के साथ साथ यम-नियम:योग के आठ अंगों (यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि) का पालन करने वाला होनाजरूरी है,उसकी ।सात्विक जीवनशैली, शुद्ध आहार, और मन की शांति इस अवस्था को प्राप्त करने में सहायक हैं। यह अवस्था सभी के लिए संभव है वैसे यह अवस्था योगियों के लिए ही है जो वर्षों की साधना, संयम, और समर्पण के साथ योग मार्ग पर चलते हैंओर ।भूख-प्यास से मुक्ति और आकाश तत्व में लीन होने की अवस्था केवल सिद्ध योगियों के लिए संभव है, जो शारीरिक और मानसिक सीमाओं को पार कर चुके हैं और “आकाश तत्व से स्वास” योग की उच्च अवस्थाएँ हैं, जो प्राणायाम, ध्यान, के माध्यम से प्राप्त होती हैं। इस अवस्था में योगी स्थूल तत्वों (वस्तु तत्व) से मुक्त होकर शुद्ध चेतना में लीन हो जाता है, जहाँ केवल “तू ही तू” (ब्रह्म या आत्मा) रहता है। यह योग साधना का परम लक्ष्य है,

Read More

लव-कुश और रामायण का उत्तरकांड: एक सांकेतिक अनुशीलन अध्याय है जो बहुत कुछ शिक्षा हमे देता है माता पिता के गुण बच्चो में जन्म जाट होते है दूसरा राज्य वंसज होना तीसरा आध्यात्मिक और संसारिक गुरु भौतिक दुनिया और आध्यात्मिक दुनिया की शिक्षा में परीपक़व्व होना दोंनो तरह की शिक्षा में राम नई जब अश्व मेघ यज्ञ किया विश्क विजेता बनने के लिए तो वह पूर्ण नही थी उन्होंने सीता के जीवित होते उनकी मूर्ति रही जो पूर्ण सजीव नही थी क्योंकि सीता की आत्मा स्वम् में थी जो मूर्ति में प्रेवेश नही कर पाई और साधना अधूरी लव कुश के कारण रही एक अश्व मेघ यज्ञ में परिवार का उपस्तिथ रहना व कर्म।करना जरूरी है राम द्वारा किया अश्वमेध यज्ञ को उनके यशस्वी पुत्र जो पूर्ण रूप से गुरु की शिक्षा व ज्ञान व युद्ध के तरीकों की जानकारी से पूर्ण थे ने जब अश्व कोवनभूमि में रोकते हैं, तब वह केवल एक युद्ध का आह्वान नहीं होता, अपितु धर्म और आत्मबोध की पुकार होती है। लव और कुश—जिनकी वाणी में श्लोक हैं और भुजाओं में वीरता—वे केवल ऋषिकुमार नहीं, सत्य की अग्नि में तपे हुए आत्मबल के प्रतीक हैं।

वाल्मीकि आश्रम, जहाँ शब्द ब्रह्म बनते हैं, वहाँ लव-कुश ने न केवल शस्त्र विद्या पाई, बल्कि जीवन के गूढ़ रहस्यों की शिक्षा भी। उनकी...

Read More

जब हनुमान जी सीता माता से मिलने के बाद लंका में उपद्रव मचाते हैं — अशोक वाटिका उजाड़ देते हैं, राक्षसों को मारते हैं और रावण के पुत्र अक्षयकुमार को भी मार डालते हैं — तब उन्हें पकड़कर रावण के दरबार में लाया जाता है।

रावण क्रोधित हो उठता है, पर वध नहीं करता क्योंकि वह उन्हें दूत मानता है। इसलिए किसी भी दूत को मर्त्यु की सजा नही...

Read More

गुरु: अज्ञान से ज्ञान की ओरगुरु शब्द संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है: ‘गु’ (अंधकार) और ‘रु’ (प्रकाश)। अर्थात, गुरु वह है जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को ‘ब्रह्मा, विष्णु, महेश’ के समान माना गया है:

**गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः।गुरु साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥ **इस मंत्र में गुरु को साक्षात् परम ब्रह्म कहा गया है, जो शिष्य...

Read More

“जब जन्म और मरण दोनों ही अनिश्चित हैं…”जीवन और मृत्यु पर किसी का पूर्ण नियंत्रण नहीं है, और ये दोनों ही रहस्य से भरे हुए हैं। कोई नहीं जानता कि हम कब जन्म लेंगे और कब मृत्यु होगी। यह अनिश्चितता ही जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई है तो फिर आत्मिक शांति और ईश्वर में विश्वास क्यो ओर किसलिए जब जीवन और मौत दोनो का कोई पता नही हमको बस जो जीवन मिला है उसमें मौत शांति से हो और कोई कस्ट न हो इसलिए मानसिक धोखा में रहते हैकुछ लोग मानते हैं कि ईश्वर और आत्मिक विश्वास एक मानसिक सहारा मानते है इसके लकए पटें भक्ति ज्ञान और ध्यान की साधना में आने में को।लगते है और मॉनसिक ओर आत्मिक शांति के लियर ये रास्ता चुनते है और अपने आचरण को सात्विक बना लेते है और सुख दुख को भूल एक संयमित दशा में जीवन जीते है यह ऐसी भावना जो अराजकता में भी व्यवस्था और अर्थ देने का काम करती है। यह जरूरी नहीं कि यह धोखा हो; यह एक तरह का मानसिक संतुलन हो सकता है, जिससे व्यक्ति जीवन की कठिनाइयों का सामना कर पाता है।।अनुभवजन्य विश्वास:।कई लोगों के जीवन में ऐसे अनुभव होते हैं जो उन्हें यह महसूस कराते हैं कि कोई उच्च शक्ति है, चाहे वो “ईश्वर”, “ब्रह्म”, “ऊर्जा” या कुछ और हो। यह अनुभव व्यक्तिपरक होता है — कोई इसे सत्य मानता है, कोई भ्रम। पर ये सत्य है कि किसी संत की शरण मे जंस्कार हम आत्मिक शांति को।महसूस करते है और हमे उसके ज्ञान से मिलती है ये एक विशेष महत्व रखती है जो मस्तिष्क को।ऊर्जावान कर हमें जीवन सात्विक जीने की।प्रेरणा देती है इसके अलावा धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता हमारे समाज और संस्कृति में आध्यात्मिकता बचपन से सिखाई जाती है। इसका उद्देश्य यह भी होता है कि व्यक्ति नैतिक और संयमित जीवन जिए, चाहे वो ईश्वर को मानता हो या न हो।यदि से हमे एक अलग अनुभूति मिलती है जो हमे आध्यात्मिकता की ओर ले जाती हैं इसके लिए हम आत्मिक शांति को तलाश्य करते है यह हमारे लिए एक आवश्यकता या विकल्प होती हचाहे कोई ईश्वर को माने या न माने, आत्मिक शांति एक ऐसी स्थिति है जिसकी हर व्यक्ति को ज़रूरत है — जैसे कि मन की स्थिरता, संतुलन, और जीवन के अर्थ की अनुभूति। इसे कोई ध्यान, कला, प्रकृति, प्रेम, सेवा या ज्ञान के माध्यम से भी प्राप्त कर सकता है। मेरी सोच कर अनुसार मैं ये सोचता हूं कि

आत्मिक विश्वास या ईश्वर में भरोसा जरूरी नहीं कि किसी धोखे की उपज हो। यह चेतना की एक दिशा भी हो सकता है —...

Read More

शिवजी की जटाओं में गंगा को समाहित करने की कथा केवल पौराणिक गाथा नहीं है, बल्कि शिवजी की आध्यात्मिक साधना की ऊंचाइयों को दर्शाता है कि वे कितने बड़े साधक ओर आध्यात्मिक योगी थे और उनकी पहुच अध्यात्म में सर्वोत्तम स्तिथि पर थी मेरी सोच के अनुसार बल्कि इसमें गहरा ज्ञान छुपा हुआ है जो एक आध्यात्मिक योगी ही इसे जान सकता है साधरण मनुष्य की बात नही इस कोसमझने के लिए हमें शिव, गंगा, जटा, और भागीरथ के प्रयत्न को प्रतीकात्मक आध्यात्मिक रूप से देखना होगा।-गंगा: चेतना की सर्वोच्च धारा गंगा कोई सामान्य नदी नहीं, बल्कि उसे देवत्व प्राप्त है। वह दिव्य चेतना (Divine Consciousness) या ब्रह्मज्ञान का प्रतीक है।गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरना दर्शाता है कि दिव्य ज्ञान को धरती या सांसारिक जीवन में उतारना कठिन और खतरनाक होता है, यदि वह बिना संयम और साधना के आता है।जिस प्रकार गंगा का वेग इतना तीव्र था कि वह पृथ्वी को ध्वस्त कर सकती थी, उसी तरह बिना तैयारी के मिला ज्ञान अहंकार, भ्रम और विनाश का कारण बन सकता है। शिव: पूर्ण योगी और ब्रह्म से एकात्म शिव को ‘महायोगी’ कहा गया है। वह ध्यानमग्न, निर्लिप्त और निर्विकारी हैं शिव की जटाएं प्रतीक हैं स्थिर, संयमित, और साधित मन की। जब चेतना की धारा (गंगा) इतनी तीव्र हो, तो उसे संभालने के लिए वैसा ही मन चाहिए, जो शिव की तरह पूर्ण रूप से निःस्पंद और जाग्रत हो।शिव का गंगा को जटाओं में रोकना बताता है कि ज्ञान और चेतना को केवल वही व्यक्ति संभाल सकता है जो ध्यान और आत्म-नियंत्रण में सिद्ध हो।. जटा: साधना और मानसिक नियंत्रण जटाएं आम तौर पर बढ़े हुए बालों का प्रतीक हैं, लेकिन आध्यात्मिक अर्थ में यह नियंत्रित ऊर्जा (Controlled Energy) और ध्यान की गहराई का संकेत देती हैं।

शिव की जटाएं यह दर्शाती हैं कि उन्होंने अपनी जीवन ऊर्जा को भीतर की ओर मोड़ा है (उर्ध्वगामी ऊर्जा)।जब गंगा उनकी जटाओं में आती...

Read More

।गुरु और शिष्य का संबंध एक पवित्र, गहरा और परिवर्तनकारी बंधन है, जो ज्ञान, मार्गदर्शन और आत्मिक विकास पर आधारित होता है। यह केवल शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और भावनात्मक संनाद है, जिसमें गुरु शिष्य को जीवन के लक्ष्यों, मूल्यों और सत्य की ओर ले जाता है।गुरु-शिष्य संबंध की प्रमुख विशेषताएँ:ज्ञान का आदान-प्रदान: गुरु अपने अनुभव, बुद्धि और ज्ञान को शिष्य के साथ साझा करता है, उसे अज्ञानता के अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाता है।उदाहरण: भगवद्गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन को गुरु के रूप में जीवन, कर्तव्य और धर्म का ज्ञान देते हैं।विश्वास और समर्पण: शिष्य का गुरु के प्रति पूर्ण विश्वास और समर्पण इस संबंध का आधार है। शिष्य गुरु के मार्गदर्शन को बिना संदेह स्वीकार करता है।अनुशासन और मार्गदर्शन: गुरु शिष्य को अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है, उसे लक्ष्य के प्रति एकाग्र और सावधान रखता है, जैसा कि आपने अर्जुन का उदाहरण दिया।आध्यात्मिक और नैतिक विकास: गुरु न केवल शैक्षिक या व्यावहारिक ज्ञान देता है, बल्कि शिष्य के चरित्र, नैतिकता और आंतरिक शक्ति को भी निखारता है।पारस्परिक सम्मान: यह संबंध द्विपक्षीय सम्मान पर टिका होता है। गुरु शिष्य की जिज्ञासा और क्षमता का सम्मान करता है, जबकि शिष्य गुरु की विद्या और मार्गदर्शन को श्रद्धा देता है।उदाहरण:द्रोणाचार्य और अर्जुन: महाभारत में द्रोणाचार्य ने अर्जुन को न केवल धनुर्विद्या सिखाई, बल्कि उसे कर्तव्यनिष्ठा और एकाग्रता का पाठ भी पढ़ाया। अर्जुन का गुरु के प्रति समर्पण और अनुशासन उसे महान योद्धा बनाता है।स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस: स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक और दार्शनिक गहराई प्राप्त की, जिसने उन्हें विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रचारक बना पिताजी साहब का कहना था कि जो गुरु के लिए अपनी जान देने की भी परवाह न करता हो उसके लिए गुरु सव्व्म को कुर्बान कर देता है इसीलिए ।गुरु द्वारा बनाया गया शिष्य अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य के प्रति पूर्णतः समर्पित और सावधान रहना चाहिए ओर गुरु का मार्गदर्शन उसे व्यर्थ की बातों से दूर रखता है, जिससे उसका समय और ऊर्जा केवल लक्ष्य प्राप्ति में लगती है। यह एकाग्रता और अनुशासन ही उसे सफलता की ओर ले जाता है।

Read More

कर्म, धर्म और गृहस्थ जीवन का हिंदू दर्शन में विशेष महत्व है, क्योंकि ये तीनों एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं और जीवन के उद्देश्य (पुतवरुषार्थ: धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) को प्राप्त करने में सहायक हैं।ये बात जब भी मन मे आती है तो लगता है जो गृहस्थ रह कर तपश्या मनुष्य करता है वह अलग ही होती है और कर्म करते हुवे अपने को गृहस्थ धर्म का अपनी योग्यता के अनुसार निभाना ये मनुष्य के लिए विशेष महत्व रखता है मांनव जनम लेता है और परिवार में उसका पालन पोषण होता है बड़ा होकर चाहे पुरुष हो या स्त्री शिक्षस लेते है और शादी के बाद अनजान परिवार में शादी कर पति पत्नी बन के जो ग्रहड्थ कि कर्मो के साथ जीवन जीते है ये अनूठा बन्धन ही हमे कर्म से बांध कर प्रेम और कर्म में बढ़ता है और ईश वॉर की तरह से गृहस्थ में पति पत्नी बन माता पिता और परिवार का अपने बल पर संचालित करता है और पति पत्नी डोंयो का अटूट साहस ही इसमें योगदान देता है पत्नी अपना निजी घर माता पिता को छोड़ एक अलग परिवार से जुड़ जाती है और मर्त्य तक उसी परिवार को अपना मां अपना धर्म का पालन करती है इससे बड़ा गृहस्थ में त्याग नही हो सकता और फिर अपने परिवार में स्वम् के बच्चों को वो संस्कार देती है जिससे परिवार फल फूलता है और मसान सम्मान करना सीखता है ओर गृहस्थ धर्म चार आश्रम में से एक है जबकि हिंदू धर्म में चार आश्रमों (ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ, संन्यास) में से एक है और इसे जीवन का आधार माना जाता है। इसकव इस तरह से समझ सकते है इसमे पहला कर्म और धर्म का महत्व दिया गया है और इसमें भी कर्म पहले हैहिंदू दर्शन में कर्म का अर्थ है कर्तव्य, कार्य और नैतिक दायित्व। यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में धर्म के अनुरूप होना चाहिए। कर्म न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए, बल्कि समाज और विश्व के कल्याण के लिए भी महत्वपूर्ण है। गीता में भगवान कृष्ण कहते हैं, “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” (कर्म में तेरा अधिकार है, फल में नहीं), जो यह दर्शाता है कि कर्म निष्काम भाव से करना चाहिए i इसके बाद आता है धर्म: यहां धर्म का अर्थ है नैतिकता, कर्तव्य और जीवन का सही मार्ग। यह व्यक्ति को सत्य, अहिंसा, दया, और समाज के प्रति जिम्मेदारी का पालन करने की प्रेरणा देता है। गृहस्थ जीवन में धर्म का पालन परिवार, समाज और आत्मा के प्रति कर्तव्यों को संतुलित करने में होता है पर कर्म और द्धर्म एक दूसरे के पूरक है इनमे भी ।संबंध है कर्म और धर्म एक-दूसरे के पूरक हैं। धर्म कर्म को दिशा देता है, और कर्म धर्म को साकार करता है। गृहस्थ जीवन में यह संतुलन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह वह अवस्था है जहां व्यक्ति समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाता है. गृहस्थ जीवन का विशेष महत्वगृहस्थ आश्रम को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि:सामाजिक आधार: गृहस्थ जीवन समाज का आधार है। यह परिवार, शिक्षा, संस्कृति और धर्म को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है।धर्म का पालन: गृहस्थ जीवन में व्यक्ति यज्ञ, दान, सेवा और अन्य धार्मिक कृत्यों के माध्यम से धर्म का पालन करता है। यह आश्रम अन्य आश्रमों (ब्रह्मचर्य, वानप्रस्थ, संन्यास) को आर्थिक और सामाजिक रूप से समर्थन देता है।ओर : गृहस्थ जीवन में व्यक्ति धर्म, अर्थ (आर्थिक समृद्धि) और काम (इच्छाओं की पूर्ति) का संतुलन बनाए रखता है, जो अंततः मोक्ष की ओर ले जाता है ओर ।कर्तव्यों का निर्वहन करता है गृहस्थ व्यक्ति पितृऋण, देवऋण और ऋषिऋण का निर्वहन करता है। यह परिवार, समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का समय है गृहस्थ में । वह व्यक्ति है जो आत्मज्ञान, भक्ति, और परम सत्य की खोज में लीन रहता है और संतत्व का आधार धर्म की मान्यताओं से अधिक आध्यात्मिकता, निःस्वार्थता और सत्य के प्रति समर्पण पर निर्भर करता है गृहस्थ में संत: होना हमारे हिंदू धर्म में कई उदाहरण हैं जहां गृहस्थ जीवन जीने वाले व्यक्ति संत बने। जैसे, राजा जनक, जो गृहस्थ थे, लेकिन उनकी आध्यात्मिकता और कर्मयोग के कारण उन्हें “विदेही” कहा गया। इसी तरह, संत तुकाराम और मीराबाई जैसे भक्तों ने गृहस्थ जीवन में रहते हुए भक्ति और आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त किया।हिंदू धर्म की मान्यताओं को न मानने वाला संत: हिंदू धर्म उदार और समावेशी है। यह कर्म, भक्ति, और ज्ञान के विभिन्न मार्गों को स्वीकार करता है। यदि कोई गृहस्थ हिंदू धर्म की परंपरागत मान्यताओं (जैसे मूर्तिपूजा, कर्मकांड आदि) में विस्वास नही रखता ओर मन से नही मानता, लेकिन सत्य, प्रेम, और निःस्वार्थता के मार्ग पर चलता है, तो वह संतत्व प्राप्त कर सकता है। उदाहरण के लिए, कबीर और नानक जैसे संतों ने परंपरागत कर्मकांडों पर कम जोर दिया और भक्ति व नैतिकता को प्राथमिकता दी।आवश्यक गुण: संतत्व के लिए आवश्यक है आत्म-जागरूकता, करुणा, और परम सत्य के प्रति समर्पण। यह गुण किसी भी धर्म या मान्यता से परे हैं अब हम सोचते है कि क्या गृहस्थी कर्म छोड़कर संत बन सकता हैहिंदू दर्शन में संत बनने के लिए गृहस्थी कर्म छोड़ना आवश्यक नहीं है। हालांकि, कुछ लोग संन्यास आश्रम में प्रवेश करते हैं, लेकिन यह एकमात्र मार्ग नहीं है।गृहस्थी में संतत्व: गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी व्यक्ति निष्काम कर्म, भक्ति और ध्यान के माध्यम से संतत्व प्राप्त कर सकता है। उदाहरण के लिए, गीता में कर्मयोग और भक्तियोग का मार्ग गृहस्थों के लिए ही बताया गया है। राजा जनक और संत तुकाराम इसके जीवंत उदाहरण हैं।संन्यास और गृहस्थी का अंतर: संन्यास में व्यक्ति सांसारिक बंधनों को त्याग देता है, लेकिन गृहस्थी में व्यक्ति इन बंधनों के बीच रहकर भी आध्यात्मिकता को जी सकता है। गृहस्थी छोड़ना संतत्व का आधार नहीं है; यह मन की शुद्धता और आत्म-ज्ञान पर निर्भर करता है।आधुनिक परिप्रेक्ष्य: आज के समय में, कई लोग गृहस्थ जीवन में रहते हुए ध्यान, योग, और सेवा के माध्यम से आध्यात्मिक जीवन जीते हैं। जैसे, मेरे पिता संत राधामोहन लाल जी संत ठाकुर राम सिंहजी संत श्रीमाली व श्री भारत भूषण जी शर्मा दुर्गादासजी अनेक धार्मिक व्यक्ति जिन्हें हम जानते नही पर गृहस्थ में रह कर संत पद तक पहूचे अन्य गुरु जो हुवे वो भी हमे गृहस्थ जीवन को आध्यात्मिकता के साथ जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। मेरी सोच के अनुसार कर्म और धर्म गृहस्थ जीवन में इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये व्यक्ति को नैतिकता, कर्तव्य और आध्यात्मिकता के साथ जीने की प्रेरणा देते हैं। गृहस्थ जीवन समाज और धर्म का आधार है, जो व्यक्ति को पुरुषार्थों की प्राप्ति में सहायता करता है। गृहस्थी में संत बनना संभव है, चाहे वह हिंदू धर्म की परंपरागत मान्यताओं को माने या न माने, बशर्ते वह सत्य, करुणा और आत्म-जागरूकता के मार्ग पर चले। गृहस्थी कर्म छोड़ना संतत्व के लिए आवश्यक नहीं है; यह मन की शुद्धता और निःस्वार्थ कर्म पर निर्भर करता है ।

Read More

सूफी मत में प्रेम (इश्क) आध्यात्मिकता का मूल आधार है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का सबसे शक्तिशाली और प वित्र मार्ग माना...

Read More